कांगो देश के विद्यार्थी लुधियाना जेल में शिफ्ट

लुधियाना: कांगो देश के रहने वाले 21 के करीब विद्यार्थियों को ताजपुर रोड की सैंट्रल जेल में भेजा गया है। जालंधर स्थित लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के उक्त विदेशी विद्यार्थियों व कुछ अन्य विद्यार्थियों में गत दिनों किसी विवाद के चलते आपसी झगड़ा हो गया था। मामला बढऩे पर पुलिस को बुलाया गया और वहां से उक्त कांगो देश के विद्यार्थियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था और कपूरथला व होशियारपुर की जेल में भेज दिया था।

वहां बैरकों में अधिक कैदी होने व विदेशी विद्यार्थियों की जेल में सुरक्षा के मद्देनजर इन्हें लुधियाना की सैंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया। जहां विशेष वाहनों के माध्यम से इन्हें लुधियाना जेल में लाया गया। इसके पश्चात यहां भी इन 21 बंदी विद्यार्थियों को एहतियात व सुरक्षा कारणों के चलते बाकी बंदियों व कैदियों से अलग बैरक में सबको रखा गया है।

Related posts