कलश यात्रा से कथा का आगाज

धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत पनसाई गांव में विश्व शांति के लिए भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सुबह 10 बजे कलश यात्रा के बाद कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा त्रिमूर्ति मंदिर से शुरू होकर 3 किमी दूर बाबा पहाड़िया मंदिर तक गई। कथावाचक नीलकंठ कौशल श्रद्धालुओं को भागवत की महिमा बताएंगे।
मंदिर के पुजारी अशोक शर्मा ने बताया कि भागवत कथा यज्ञ का आयोजन विश्व कल्याण के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महायज्ञ में 51 पंडित आठ दिन तक पूजा अर्चना करेंगे, जबकि 19 मई को पूर्णाहुति डाली जाएगी। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथावाचक नीलकंठ कौशल ने कहा कि मनुष्य को प्रतिदिन भगवान का सिमरन करना चाहिए। इससे मन की शांति मिलती है। इस मौके पर प्रेम चंद, रोशन लाल, ओम प्रकाश, अशोक कुमार, सुनील कुमार, दुनी चंद, अमर चंद सहित अन्य मौजूद रहे

Related posts