कर्मियों की मांगों पर एसडीएम की मुहर

बंगाणा (ऊना)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड बंगाणा की बैठक एसडीएम कार्यालय में हुई जिसकी अध्यक्षता एसडीएम कर्मचंद चौधरी की। इस दौरान कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं पर गहनता से विचार-विमर्श किया। बैठक में महासंघ की तरफ से कार्य सूची में रखी मांगे एसडीएम ने स्वीकार कर ली हैं। अब विकास खंड बंगाणा में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड बंगाणा के लिए जो विकास खंड बंगाणा में कमरा दिया गया था उसे दोबारा उपलब्ध करवाया जाएगा।
उपमंडल बंगाणा में मिनी सचिवालय का निर्माण करवाना, बंगाणा में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ में भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाने, बंगाणा खंड में पटवार खानों की मरम्मत एवं शौचालय का निर्माण करवाने, समस्त विभागों में कर्मचारियों को पे-स्लिप जारी करने सहित कई मांगाें पर सहमति बनी है।
इस मौके पर तहसीलदार देवराज शर्मा, तहसील वेलफेयर अधिकारी आर भाटिया, विद्युत बोर्ड के एसडीओ लेखराज शर्मा एवं जमीत सिंह, आईपीएच एसडीओ जीडी शर्मा, बीएमओ डा. एनके आंगरा, प्रधान सिरी चंद ठाकुर, महासचिव प्रकाश चंद शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार, जिला प्रतिनिधि राजेंद्र ठाकुर, विजय कुमार एवं मोहेंद्र सिंह राणा तथा प्रेस सचिव सुरेश कुमार परदेसी, सत्या पाल शर्मा, जेई प्रेम चंद दत्याल आदि ने भाग लिया।

Related posts