कर्मचारियों को नहीं मिला 4-9-14 का लाभ

चुवाड़ी (चंबा)। जिले के तृतीय श्रेणी के सैकड़ों कर्मचारियों को 4-9-14 का वित्तीय लाभ नहीं मिल पाया है। इसके अलावा लंबित भत्तों में टीए बिल व मेडिकल बिल का भुगतान नहीं हो पाया है। इस कारण इन कर्मचारियों में काफी रोष है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई चुवाड़ी के महासचिव जगदीश सिंह व कार्य निरीक्षक महासंघ के जिला महासचिव रमेश शर्मा ने बताया कि चंबा जिले को छोड़कर अन्य जिलों में 4-9-14 का लाभ कर्मचारियों को मिल चुका है, जबकि जिले में कार्य निरीक्षण, मैसन, ब्लैकस्मिथ और पलंबर को यह वित्तीय लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ग के सैकड़ों कर्मचारी अभी तक इस वित्तीय लाभ से वंचित हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि तृतीय श्रेणी के इन कर्मचारियों को जल्द 4-9-14 का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि 22 जून को कार्य निरीक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश भारद्वाज चंबा जिले में कार्य निरीक्षकों के साथ बैठक करेंगे। इसमें इस मुद्दे पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी ताकि सरकार तक इनकी मांगों को पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन कार्य निरीक्षकों ने डिप्लोमा किया है, उन्हें पदोन्नत किया जाए। ऐसा न होने पर वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने बताया कि 22 जून क ो कार्य निरीक्षक संघ के चुनाव हाेंगे। उन्होंने कार्य निरीक्षकों से चुनाव प्रक्रिया में भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने की अपील की है।

Related posts