करवटें बदल कर गुजारी रात

नई दिल्ली। वसंत विहार गैंग रेप मामले में शुक्रवार को सजा सुनाए जाने को लेकर सभी दोषियों की नींद हराम हो गई है। तिहाड़ जेल में सभी दोषी इतने बेचैन और घबरा गए है कि, वे भरपेट भोजन भी नहीं कर पा रहे हैं।
जेल प्रशासन की मानें तो, सजा तय होने के बाद दोषियों को तिहाड़ की दूसरी जेलों में स्थानांतरित किया जा सकता है। सबसे अधिक संभावना मुकेश और अक्षय को तिहाड़ जेल संख्या चार से जेल संख्या दो या तीन में भेजने की है। जबकि विनय और पवन जेल संख्या सात में बंद है। जेल अधिकारियों के अनुसार सजा तय होने के बाद दोषियों को जेल मैन्युअल के तहत जेल में काम भी करने पड़ेंगे।
गैंग रेप मामले मेें दोषियों को बृहस्पतिवार दिन में अनमने मन से खाना खाया। जबकि बीती रात को जेल की सेल में करवटें बदल कर रात गुजारी। जेल के एक अधिकारी के अनुसार, चारों दोषियों को सुरक्षित सेल में रखा गया है। सीसीटीवी से उनकी निगरानी की जा रही है। तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता का कहना है कि, सभी दोषी बेहद डरे हुए है।

Related posts