
चंपावत। सीमांत नीड़ ग्राम पंचायत में अंधड़ के कारण बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई, जबकि करंट की चपेट में आने से तीन अन्य गायें गंभीर रूप से झुलस गई हैं। नीड़ के पूर्व प्रधान और भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामदत्त जोशी के अनुसार गत दिवस आए अंधड़ के कारण धारापानी तोक में बिजली लाइन का तार टूटकर जमीन पर गिर गया, जिसके करंट की चपेट में आने से ग्रामीण टीकादत्त जोशी की एक दुधारू गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लीलाधर जोशी की तीन गायें गंभीर रूप से झुलस गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तार टूटने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दिए जाने के बाद भी विभाग की ओर से सप्लाई नहीं काटी गई है, जिससे क्षेत्र में और भी दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है।
