
तेहरान: ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने कहा कि देश कम समय में परमाणु विवाद को सुलझाने के लिए दृढ़ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सोमवार को रुहानी ने कहा कि नॉन-प्रोलिप्रेशन ट्रीटी (एनपीटी) के तहत ईरान को परमाणु ऊर्जा पाने का वैधानिक अधिकार है और अंतर्राष्ट्रीय चिंताओं को दूर करने वह पी 5 प्लस 1 (ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, रूस, अमेरिका और जर्मनी) के साथ बातचीत के लिए तैयार है।
रुहानी ने ईरान में नीदरलैंड्स के राजदूत जोहांस डूमा के साथ बैठक में यह उम्मीद जताते हुए कहा कि ईरान के नीदरलैंड्स और यूरोपीय संघ के देशों के साथ आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्र में रिश्ते सुधरेंगे। उन्होंने ईरान पर लगे प्रतिबंध की आलोचना की और कहा इसने आम लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। परमाणु मसलें पर उपजे विवाद के समाधान के लिए रुहानी ने जर्मनी से सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।
