
मानसा: बाढ़ के साथ निपटने के लिए फरीदकोट डिवीजन के कमिश्नर वी.के. शर्मा ने जिले की अलग-अलग नहरों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर अमित ढाका, एस.डी.एम. बुढलाडा तेजदीप सिंह सैनी, डी.एस.पी. सुलक्खण सिंह आदि अधिकारी थे। इस मौके पर शर्मा ने बोड़ावाल, बुढलाडा व भाखड़ा नहर के चांदपुरा बांध का दौरा करते हुए सफाई प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नहरों की सफाई को यकीनी बनाया जाए, जिससे बाढ़ जैसी कुदरती आपदा से निपटा जा सके।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से चाहे पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं परन्तु फिर भी इस मामले में लापरवाही न इस्तेमाल की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में अक्सर बाढ़ की मार के नीचे 39 गांव आते हैं। इनमें से 23 गांव बुढलाडा सब-डिवीजन के साथ संबंधित हैं, जबकि 16 गांवों का संबंध सब-डिवीजन सरदूलगढ़ के साथ है। इससे पहले वी.के. शर्मा ने जिले के सुविधा केन्द्र में चल रहे कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने नई बन रही सुविधा केन्द्र की इमारत का दौरा करते हुए कहा कि यह इमारत बनने से लोगों को मिलने वाली सुविधाओं में अधिक विस्तार हो जाएगा।
उधर फरीदकोट डिवीजन के कमिश्नर वी.के. शर्मा ने बचत भवन में बैठक दौरान जिले अधिकारियों से विकास कार्यों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों मुताबिक पूरी ईमानदारी के साथ काम किया जाए, जिससे आम जनता परेशान न हो सके। उन्होंने कहा कि लोकभलाई स्कीमों संबंधी ज्यादा से ज्यादा जिलावासियों को जागरूक किया जाए। शर्मा ने कहा कि जिले में अब किसी भी प्रकार की शिकायतों का निपटारा ऑनलाइन किया जाएगा।
