कबाड़ की दुकान चढ़ी आग की भेंट

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के दौलतपुर चौक में एक कबाड़ की दुकान में हुई आगजनी में लाखों रुपये का समान आग की भेंट चढ़ गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान पूरी से स्वाह हो चुकी थी। पुलिस ने घटना के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। आगजनी में लगभग 15 लाख के करीब के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दौलतपुर चौक के पास देर रात कबाड़ की दुकान में अचानक आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं, जिससे क्षेत्र के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने अपना रौद्र रूप धारण कर पुरी दुकान को अपनी चपेट में लिया। आगजनी में दुकान में लोहा, प्लास्टिक, गत्ता व टीन सहित अन्य कीमती समान जलकर राख हो गया। इसकी कीमत लाखों रुपये की बताई जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, दुकान मालिक राकेश कुुमार निवासी दौलतपुर चौक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह दौलतपुर चौक के पास कबाड़ की दुकान करता है। रोजाना की तरह शाम दुकान बंद करके घर चला गया था। इसी दौरान रात को फोन पर सूचना मिली कि दुकान में आग लगी है। मौके पर पहुंचा तो दुकान जलकर पूरी तरह से जल चुकी थी। आगजनी में 15 से 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि इस घटना में धारा 285 के तहत केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी गई है।

Related posts