
हमीरपुर। जैव प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण संस्थान के बड़ स्थित गर्ल्ज हास्टल में प्रथम वर्ष की छात्राओं के स्वागत के लिए अभिनंदन-2013 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डा. करतार सिंह वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं ने गीत, एकल नृत्य, समूह गान, समूह नृत्य और नाटी पेश कर खूब वाहवाही लूटी। काजल राणा, मेघा अहीर, शिवानी, अर्चना, प्रतिभा ने काफी प्रशंसा बटोरी।
कार्यक्रम में मिस फ्रेशर का चुनाव भी किया गया। इसमें कनिका को मिस फ्रेशर चुना गया। अंकिता को फर्स्ट तथा जया को सेकेंड रनरअप चुना गया। निर्णायक की भूमिका डा. कुमुद जरियाल, डा. संजीव बन्याल और डा. विपाशा वर्मा ने निभाई। विजेता छात्राओं को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। हास्टल वार्डन डा. सुनील ठाकुर ने मुख्यातिथि सहित अन्य अतिथियों का धन्यवाद किया। संस्थान के डा. कमल शर्मा, डा. शशि शर्मा, डा. दीपा, डा. विकास शर्मा, डा. सोमदत्त शर्मा के अलावा अश्वनी शर्मा, हास्टल कमेटी के सदस्यों में काजल शर्मा, कीर्तिका, अमना, कमलेश, गरिमा, अकांक्षा ने सहयोग प्रदान किया।
