
हमीरपुर। पुलिस ने एक व्यक्ति को 70 ग्राम चरस सहित रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसेे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस कड़साई चौक में रूटीन चैकिंग कर रही थी तो एक स्कूटर को पुलिस ने जांच के लिए रोका। पुलिस ने स्कूटर की डिक्की चैक की तो इससे 70 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने स्कूटर चालक भीम सिंह निवासी कड़साई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बीएम शर्मा ने खबर की पुष्टि की।
