कक्षा में ताला लगाकर बंद किए छात्र-प्रवक्ता

ऊना। स्थानीय महाविद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब किसी अज्ञात छात्र ने कालेज में चल रही एमबीए कक्षा का बाहर से दरवाजा बंद कर ताला जड़ दिया। उस वक्त कक्षा में करीब 37 छात्र मौजूद थे। कक्षा समाप्त होने के बाद जैसे ही प्रवक्ता एवं छात्र बाहर निकलने लगे तो बाहर से किसी ने ताला जड़ दिया था। इसके बाद कालेज प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद ताला तोड़ा, तब जाकर छात्र एवं प्रवक्ता बाहर निकल सके। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कालेज प्रवक्ता लव जसवाल पुत्र जसमेर सिंह निवासी सलोह ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह बुधवार को समय 2.10 बजे दिन यह अपनी क्लास लेने के लिए एमबीए ब्लॉक में गए थे और इसने दरवाजा बंद कर रखा था और जब यह क्लास खत्म करके 2 बजकर 50 मिनट पर बाहर निकलने लगा तो बाहर से किसी अज्ञात छात्र ने दरवाजे को ताला लगा दिया था, जिससे वह और 37 छात्र काफी देर तक कमरा में बंद रहे। उधर, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts