कक्षाएं शुरू हो गईं पर प्रवक्ता नहीं

हरिपुर (कुल्लू)। स्थानीय महाविद्यालय में मंगलवार को एनएसयूआई ने धरना प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के छात्रों ने कॉलेज में खाली चल रहे प्राध्यापकों के पदों को लेकर जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि विज्ञान की कक्षाएं शुरू हो गईं परंतु अभी तक अध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं। एनएसयूआई के छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि महाविद्यालय में छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद नहीं किया गया तो दो दिन बाद वे कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रोहित महाजन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्राध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए वह प्रदेश सरकार और कालेज प्रशासन से बातचीत करेंगे। इस धरना प्रदर्शन में एनएसयूआई के प्रभारी देशराज, शिशु कुमार, इकाई अध्यक्ष राकेश, प्रवक्ता खूबराम, उपाध्यक्ष मीनाक्षी, सचिव तेनजिन अंतरा, हीरालाल, केशव राम, रजत नेगी, पवन शुंभकर्ण, प्रभाकरण, भुवनेश्वरी, कल्पना, दवीना आदि मौजूद थे।

Related posts