
ऊना। ग्लोबल रिटेल मल्टी ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड मल्टी नेशनल कंपनी की आड़ में ग्लोबल फूड बाजार के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपियों ने अन्य राज्यों में भी जाल फैला रखा है। पुलिस का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के ही चंबा और सोलन के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी आरोपियों ने कइयों को चूना लगाया है।
पुलिस ने तीन आरोपियों नरेश कु मार निवासी मोरिंडा तहसील व जिला रोपड़ (पंजाब), कमलजीत निवासी चमराड़ी तहसील नालागढ़ जिला सोलन हिमाचल प्रदेश तथा विजय कु मार निवासी मुबारिकपुर तहसील डेरा बस्सी मोहाली (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। रिमांड पर चल रहे इन तीनों आरोपियों को वीरवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इनकी पुलिस रिमांड अवधि पांच दिन और बढ़ाने के आदेश हुए हैं। पुलिस को अभी इनके दो साथियों समेत करीब पांच लोगों की तलाश है। इस फर्जीवाड़े की जांच सब इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार कर रहे हैं। फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड पुलिस नासिर शेख को मान रही है। कंपनी का एमडी देवेंद्रा शाह की भी पुलिस को तलाश है। हालांकि पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपियों द्वारा बताए गए इनके मोबाइल नंबरों के जरिये इन्हें लोके ट कर रही है। इन आरोपियों के खिलाफ ऊना जलग्रां क्षेत्र के दो लोगों ने एफआईआर दर्ज कराई है। अभी मामले में शिकायतकर्ताओं की सूची और लंबी हो सकती है।
एसपी अनुपम शर्मा ने तीनों आरोपियों की रिमांड अवधि बढ़ने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ जारी है। मामले में पुलिस को अभी दो मुख्य आरोपियों समेेत करीब पांच लोगों की तलाश है।
