
नई दिल्ली। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सोमवार को कई थानों के एसएचओ और इंस्पेक्टर इधर से उधर कर दिए गए। दक्षिणी जिले के लोधी कॉलोनी थाने के एटीओ नरेश मलिक को एसएचओ साउथ रोहिणी बनाया गया है। एसएचओ फतेहपुरी बेरी वेद प्रकाश को एसएचओ वसंत कुंज साउथ, एसएचओ वसंत कुंज साउथ गगन भास्कर को एसएचओ फतेहपुरी बेरी, एसएचओ हौजखास कुलबीर सिंह को दक्षिणी जिला, एसएचओ सराय रोहिल्ला नीरज कुमार को एसएचओ हौजखास, डेपुटेशन से आए संजय भारद्वाज को एसएचओ सराय रोहिल्ला, एसएचओ पश्चिम विहार अनिल कुमार को ईओडब्ल्यू, न्यू उस्मानपुर एटीओ रतनपाल को एसएचओ पश्चिम विहार, एसएचओ हौजकाजी विजय सिंह को ईओडब्ल्यू, एसएचओ नेब सराय जरनैल सिंह को एसएचओ हौजकाजी, एसएचओ विजय विहार सुनील चौहान को एसएचओ नेब सराय और विकासपुरी से इंस्पेक्टर रामचंदर को एसएचओ विजय विहार बनाया गया है।
