
नई दिल्ली। शनिवार को मंडोला-वजीराबाद 220 केवी लाइन में खराबी आने की वजह से पूर्वी, दक्षिण-पूर्व और मध्य दिल्ली के कई इलाकों में करीब चार घंटों तक बिजली गुल रही। दोपहर बाद इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। दिल्ली के पावर प्लांट में भी तकनीकी खराबी आ गई थी। सुबह सुबह 10.30 से दोपहर 2.30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। चांदनी चौक, भागीरथ पैलेस, चांदनी महल, सरायकाले खां, जामिया, मौजपुर, सीलमपुर, त्रिलोकपुरी, शाहदरा, ज्योति नगर, न्यू उस्मानपुर, मंडावली, मदर डेयरी, कश्मीरी गेट, वजीराबाद व कई अन्य इलाकों में चार से पांच घंटों तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
