कंप्यूटर शिक्षकों ने किया साक्षात्कार का विरोध

चंबा। स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षकों के लिए एनआईईएलआईटी के सौजन्य से आयोजित साक्षात्कार का कंप्यूटर शिक्षकों ने विरोध किया। कंप्यूटर शिक्षक इस बात पर अड़ गए कि वे पहले से स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं और साक्षात्कार देकर उनकी नियुक्ति हुई है, लिहाजा दोबारा से साक्षात्कार का औचित्य नहीं है।
काफी देर तक तनातनी के बाद कंप्यूटर शिक्षक इस बात पर सहमत हो गए कि मात्र दस्तावेज संबंधी औपचारिकताएं पूरी की जाएं। इसके बाद एनआईईएलआईटी कंपनी के अधिकारियों ने कंप्यूटर शिक्षकों के मूल शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र जांच कर ही साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी की। इस अवसर पर कंप्यूटर शिक्षक संघ के अध्यक्ष रवि कुमार, सचिव धनपत, सोनिया, कमलेश, शाम, स्नेहलता, वंदना, सुरेंद्र, राजू, अमित, केवल, गुरदेई, जोगिंद्र, तेज सिंह, ज्ञान और कुशल मौजूद रहे।

Related posts