
लंदन: कानून सबके लिए बराबर होता है, चाहे वह आम आदमी हो या कोई बहुत बड़ी हस्ती और इसी का अनुभव अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को ब्रिटेन में हुआ। क्लिंटन को पार्किंग का टिकट नहीं खरीदने पर 80 पौंड का जुर्माना भरना पड़ा। डेली मेल के अनुसार वेस्टमिनिस्टर सिटी कौंसिल वार्डेन ने सिल्वर मर्सीडीज पर 80 पौंड का नोटिस चिपका दिया, जबकि उनके सुरक्षा गार्ड विरोध करते रहे।
क्लिंटन यहां कैथम हाल में एक समारोह में भाग लेने आई थीं। वह पांच कारो के काफिले में आई थी। उनके साथ दस सुरक्षा एजेंट थे। ग्रेग ब्रेनन नाम के एक फोटोग्राफर ने सारा विवाद एक कैमरे में कैद कर लिया। ब्रेनन ने बताया कि उनकी कार सेंट जेम्स स्क्वायर में खड़ी थी। उनकी कार 45 मिनट तक बिना भुगतान किए खड़ी रही। उसके बाद वार्डेन ने उस पर टिकट लगा दिया। क्ंलिटन में सुरक्षा एजेंट गुस्से में अपना हाथ और बैज हवा में लहराते रहे।
पार्किंग टिकट 80 पौंड जुमाने के साथ है, लेकिन 14 दिन में भुगतान करने पर 40 पौंड देना पड़ेगा। इसके लिए 25 अक्तूबर तक अपील भी हो सकती है। क्लिंटन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की गई है। अमेरिकी दूतावास के प्रेस विभाग ने भी कुछ नहीं कहा है।
