और ईट डंडों से मारकर कर दी महिला की हत्या!

गोहाना: महम रोड बाइपास पर राम बस्ती में रहने वाली एक महिला सुदेश की देर रात दो अज्ञात लोगों ने ईट डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोहाना के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने टीम गठित कर हत्यारोपियों की खोजबीन आरंभ कर दी है।

मृतक महिला के परिजनों ने महिला के पति और उसके दो भाईयो पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि मृतक महिला सुदेश का पति संजय काफी समय से अपनी पत्नी के चाल-चलन पर शक करता था। उन की बेटी को मारता पिटता था, जिसके चलते देर रात संजय ने ही अपने भाईयो के साथ मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है।

मृतक महिला सुदेश की लड़की सुलेखा ने बताया की देर रात दो यूवक एक बाइक पर सवार होकर आए और मेरी मम्मी को दो लोगों ने ईट डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मूल रूप से गोहाना के गाव ईशापुर खेड़ी की रहने वाली महिला सुदेश की शादी दस साल पहले संजय के साथ हुई थी और दोनों के तीन बच्चे भी है।

दोनों गाव से कुछ साल पहले गोहाना महम रोड बाइपास पर राम बस्ती में रहने लगे लेकिन दोनों में किसी न किसी बात को लेकर अनबन रहती थी, जिस कारण वह काफी समय से पानीपत के गांव गवालड़ा में जाकर रहने लगा था।

मृतक महिला सुदेश के भाई अजीत ने बताया की एक साजिश के चलते मेरी बहनकी हत्या की गई है अब इस पुरे मामले की उच्च स्तर पर जाच होनी चाहिए।

Related posts