ओबामा के भारत दौरे से चिढ़ा पाक मीडिया, क्या है वजह?

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का भारत दौरा पाकिस्तानी उर्दू मीडिया में अभी तक छाया है। दैनिक एक्सप्रेस लिखता है कि अमरीकी राष्ट्रपति के भारत दौरे से साफ हो गया है कि अमरीका आने वाले समय में इस क्षेत्र में किस तरह की नीतियां लागू करना चाहता है।

अखबार लिखता है कि भारत की तरफ अमरीका का झुकाव इतना बढ़ गया है कि वो उसे सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाने का समर्थन तक कर रहा है।

अख़बार के मुताबिक अमरीका अच्छी तरह जानता है कि पाकिस्तान कभी चीन के ख‌िलाफ अमरीका का साथ नहीं देगा, इसलिए उसने भारत को चीन का रास्ता रोकने का जरिया बनाया है।

नवाए वक्त लिखता है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जब अमरीका गए तो राष्ट्रपति ओबामा ने उन्हें चंद मिनट की मुलाकात का भी वक्त नहीं दिया और भारत आए तो अपने अहम सहयोगी पाकिस्तानी की तरफ कमर करके वापस लौट गए।

अखबार लिखता है कि इससे भारत की कामयाब और ‘हमारी कमजोर विदेश नीति का पता चलता है’।

Related posts