ओबामा और सउदी अरब के शाह ने ईरान करार पर की बात

ओबामा और सउदी अरब के शाह ने ईरान करार पर की बात

वाशिंगटन: राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अंतरिम समझौते के बारे में सउदी अरब के शाह अब्दुल्ला को अवगत कराया। व्हाइट हाउस ने बताया है कि एक व्यापक समाधान तक पहुंचने के लिए नेता अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, रूस और जर्मनी की तरफ से किए जा रहे प्रयास पर नियमित तौर पर विमर्श करने के लिए राजी हुए। यह समाधान ऐसा हो जो ईरान के परमाणु मंसूबे के बारे में अंतरराष्ट्रीय चिंताओं का निराकरण करे।

दोनों पक्षों के बीच हुए करार में ईरान के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को लेकर निगरानी समेत कुछ और प्रावधान है। बदले में ईरान को कड़े आर्थिक प्रतिबंध से कुछ राहत मिली है। इसके साथ ही अगले छह महीने के दौरान कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए है और वह हथियार नहीं बना रहा है

Related posts