ऐ मेरे वतन के लोगों देशभक्ति गीत ने मोह मन

जरी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जरी में राष्ट्रीय योजना दिवस पर स्वयं सेवियों ने स्कूल प्रांगण को संवारा। प्रधानाचार्य योगराज कौशल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनएसएस प्रभारी नीलम वर्मा ने बताया कि इस दौरान स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती और गीत से किया। छात्रा साक्षी ने ..ऐ मेरे देश के युवा जागो कविता सुनाकर स्वयं सेवियों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इसके बाद छात्राओं ने ..दिल दिया है जान भी देंगे और ..ऐ मेरे वतन के लोगों देशभक्ति गीत गाया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने कुल्लवी नाटी डाली। नाटी में प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षकों ने शिरकत की। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान रमेश चंद ठाकुर, एसएमसी सदस्य रूप सिंह, शक्ति ठाकुर, धर्म चंद और स्कूल के सभी शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य ने एनएसएस प्रभारी नीलम वर्मा को बधाई दी।

Related posts