एसएसबी गुरिल्ला संघ की रैली 9 को

कुल्लू। आंदोलनरत एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संघ नौ सितंबर को जिला मुख्यालय में रैली निकालेगा। रैली में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीके आनंद भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। रैली में जहां गुरिल्ला के पदाधिकारी संबोधित करेंगे वहीं डीसी के माध्यम से गृहमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने बताया कि रैली में जिले भर के अलावा दूसरे जिलों के एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी भी भाग लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीके आनंद इस दौरान एसएसबी स्वयंसेवियों को बीते दिनों दिल्ली में गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और एसएसबी महानिदेशक के साथ मांगों को लेकर हुई मुलाकात के बारे में भी अवगत करवाएंगे।

Related posts