
कुल्लू। मांगों को लेकर आंदोलनरत एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संघ 12 अगस्त को जिला मुख्यालय में रैली निकालेगा। जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा की अध्यक्षता में होने वाले इस रैली में जिला भर के सैकड़ों महिला और पुरुष स्वयं सेवी भाग लेंगे। रैली के बाद डीसी राकेश कंवर के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भी भेजा जाएगा। उपायुक्त कार्यालय के बाहर होने वाली इस रैली में संगठन के पदाधिकारी गुरिल्लाओं की मांगों को लेकर जानकारी देंगी। संगठन के सलाहकार प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि गुरिल्लाओं मांग लगभग पूरी होने की कगार पर है।
