
कुल्लू। एसएफआई की कुल्लू इकाई ने वीरवार को डीसी राकेश कंवर के माध्यम से राज्यपाल और प्रदेश विश्व विद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष धनंजय की अध्यक्षता में राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में शिमला में नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग है। इस घटना से पूरा प्रदेश देशभर में शर्मसार हुआ है। एसएफआई के जिला प्रभारी शेर सिंह ने एसएफआई कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हाथ होने पर उनके खिलाफ कुलपति से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर राजेश, रजनीश, सुरज, नरेश, तनुज, धर्मपाल, आशीष और विक्रांत मौजूद रहे।
