
हमीरपुर। विशेष यातायात अभियान के तहत आरटीओ हमीरपुर ने एक निजी बस को स्पेशल रोड टैक्स चुकाए बिना निर्धारित रूट पर चलते हुए पकड़ा है। बस को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बस का करीब 50 हजार रुपये का एसआरटी बकाया चल रहा है। इसके अलावा सात अन्य वाहनों के चालान किए गए हैं। इनमें से दो ट्रैक्टर अधूरे कागजातों के साथ पकड़े गए हैं जबकि 2 निजी कारें सवारियां ढोते रंगे हाथों पकड़ी गई हैं। इसके अलावा तीन अन्य वाहन बिना कागजातों और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के पकड़े गए हैं। आरटीओ हमीरपुर संजीव कुमार ने सभी वाहनों के चालान कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, आरटीओ संजीव कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि एक बस को बिना एसआरटी चुकाए निर्धारित रूट पर चलते पकड़ा गया है। सात अन्य वाहनों के चालान किए गए हैं।
