एशियाई मुसलमानों ने मनाई ईद, अफगानिस्तान में 14 लोग मारे गए

एशियाई मुसलमानों ने मनाई ईद, अफगानिस्तान में 14 लोग मारे गए

काबुल: एशिया में मुसलमानों ने धार्मिक रस्मों और दावतों के साथ आज ईद उल फित्र का त्योहार मनाया लेकिन अफगनिस्तान में इस मौके पर भी एक विस्फोट हुआ जिसमें 14 महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई।

यह हमला पूर्वी नानगहार प्रांत में उस वक्त हुआ जब महिलाओं और बच्चों का एक समूह एक सरकार समर्थक कबायली नेता की दिवंगत पत्नी को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए थे। एशिया में इंडोनेशिया ने सबसे पहले ईद पर जश्न मनाना शुरू किया। हालांकि, देश के अल्पसंख्यक बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए बेचैनी का समय है क्योंकि रविवार को जकार्ता में एक मंदिर पर हमला हुआ था।

मलेशिया के इस्लामी अधिकारियों ने मई में हुए विवादास्पद चुनाव के बाद मुसलमानों से राष्ट्र की एकजुटता मजबूत करने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नजीब रजाक के 80,000 मेहमानों की मेजबानी करने की उम्मीद है क्योंकि ईद मनाने के लिए आज उन्होंने अपने घर के दरवाजे लोगों के लिए खोल दिए। आस्ट्रेलिया के मुसलमान भी आज ईद मना रहे हैं। उधर, बीजिंग में चीनी हुई मुसलमानों ने आपस में एक दूसरे को मिठाइयां बांटी।

Related posts