
धर्मशाला। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दौरे के चलते एयर इंडिया और स्पाइस जेट की उड़ानें देरी से गगल एयरपोर्ट पर लैंड कीं। स्पाइस जेट का विमान 3 बजकर 35 मिनट और एयर इंडिया का विमान 3 बजकर 45 मिनट पर गगल हवाई अड्डे पर पहुंचा। दोनों विमानों से 126 यात्री कांगड़ा पहुंचे। अमूमन एयर इंडिया की फ्लाइट 11.30 और स्पाइस जेट की फ्लाइट 12 बजे गगल पहुंचती है। दोनों ही फ्लाइटें चार घंटे देरी से पहुंचीं।
