एमबीए में कश्मीरी व जनरल वर्ग की काउंसलिंग 21 से

नई दिल्ली। आईपी यूनिवर्सिटी में सीईटी कोड 117 के तहत एमबीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में आया है, उनकी काउंसलिंग 21 जुलाई से शुरू हो रही है। एडमिशन रजिस्ट्रार ब्रिगेडियर पीके उपमन्यु के अनुसार, रविवार को कश्मीरी माइग्रेंट, एससी, एसटी, शारीरिक रूप से अक्षम और दिल्ली व आउटसाइडर के सामान्य वर्ग के तहत छात्रों के सर्टिफिकेट की जांच होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सुबह दस बजे द्वारका स्थित कैंपस में पहुंच जाएं। दाखिला ऑल इंडिया मेरिट के आधार पर मिलेगा। दूसरी ओर बीटेक डिग्री के तहत बीएससी प्रोग्राम में दाखिला 23 जुलाई से मिलेगा। मंगलवार से शुरू हो रही दूसरी काउंसलिंग में सबसे पहले बीएससी ग्रेजुएट में दिल्ली और अन्य राज्यों के आरक्षित वर्ग व जनरल वर्ग और बुधवार को दिल्ली रीजन के बीएससी डिप्लोमा धारक छात्रों को सीट अलॉट होगी।

Related posts