एबीवीपी का कुल्लू में प्रदर्शन

कुल्लू। एबीवीपी कुल्लू ने पाकिस्तान की ओर से भारत में फैलाए जा रहे आतंक पर कुल्लू महाविद्यालय परिसर के बाहर पाकिस्तान झंडा जलाया। इसके बाद एबीवीपी ने रूसा को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला संयोजक जनेश ठाकुर और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विशाल सूद ने की। जनेश ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान दिन प्रतिदिन भारत में आतंक फैला रहा है। हाल ही में पांच भारतीय जवानों पर हुए हमले पर एबीवीपी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि बुधवार को महाविद्यालय में पाकिस्तान का झंडा जलाया और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इसके अलावा एबीवीपी ने रूसा प्रणाली के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इकाई उपाध्यक्ष योगराज डोगरा और राज सोनी ने संयुक्त बयान में कहा कि रूसा में काफी त्रुटियां हैं। महाविद्यालय कुल्लू में बीए और कामर्स की सीटें नहीं बढ़ाई गई हैं। उन्होंने उपायुक्त कुल्लू से ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि जल्द इस मुद्दे पर गौर करें, ताकि छात्रों का भविष्य खराब न हो। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष अनिश्व, इकाई सचिव प्रेम प्रकाश, उपाध्यक्ष योगराज डोगरा, आर्य निवेश, कावेश, रविंद्र, रुपेंद्र ठाकुर, छात्रा प्रमुख दीपा, छात्रा सचिव रामेश्वरी, नितिका, कल्पना, सपना, सोनू वाला, कनिका, चिंतामणी, गीतांजलि, सुमित्रा, श्रेया, कृतिका, बुध राम, चेतन, दर्शन, गगन, रमेश, राज सोनी, विशाल सूद, पूर्ण चंद, अभिनंदन और कार्तिकेय आदि ने भाग लिया।

Related posts