एनएसयूआई बिगाड़ रही माहौल : एबीवीपी

ऊना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऊना इकाई ने एनएसयूआई पर कालेज में माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। साथ ही इसकी कड़ी आलोचना की है।
एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजत ठाकुर ने आरोप लगाया कि गत दिनों कालेज परिसर में जिस तरह एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आपस में तेज हथियारों से झगड़ा किया। उससे कालेज छात्र सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर में बाहरी शरारती तत्वों का सरेआम कालेज के अंदर आना प्रशासन की ढिलमुल रवैये को दर्शाता है। रजत ने आरोप लगाया कि कालेज प्रशासन राजनेताओं के हाथों की कठपुतली बन कर रह गया है। शरारती तत्व महाविद्यालय में सरेआम घूम रहे हैं, लेकिन प्रशासन इन पर कोई कार्रवाई नहीं करता। उन्होंने कहा कि एबीवीपी हमेेशा से ही छात्र हित के लिए कार्य करती आई है और भविष्य में भी करती रहेगी। उन्होंने कालेज प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही कालेज में अनुशासनहीनता करने वाले छात्रों पर कार्रवाई नहीं की, तो एबीवीपी कालेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने से भी गुरेज नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि एबीवीपी अपनी मांगों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपेगी।

Related posts