
केलांग। छात्र संगठन चुनाव में एनएसयूआई को मतदान से पहले ही एक और कामयाबी मिल गई। नामांकन के दिन एबीवीपी से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही सुचेता ने अपना नाम वापस ले लिया। सुचेता के नाम वापस लेते ही अध्यक्ष पद की दौड़ में एनएसयूआई के सुदर्शन अकेले रह गए। लिहाजा, एनएसयूआई को सचिव पद के बाद अध्यक्ष का पद भी तोहफे में मिल गया। परिणाम से पहले ही छात्र संगठन चुनाव में एनएसयूआई को मिली इस सफलता से कांग्रेसी खेमे में जश्न का माहौल है।
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने बताया कि कुकुमसैरी महाविद्यालय में इस बार चारों सीटों पर एनएसयूआई का कब्जा तय है। पूर्व विधायक ठाकुर रघुवीर सिंह, डीसीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कारपा, सुरेश कारदो, दोरजे टशक्यांगपा समेत पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुदर्शन के निर्विरोध चुनाव जीतने पर एनएसयूआई को बधाई दी है।
