
ऊना। ऊना कॉलेज में नामांकन पत्र वापस लेने के दिन नाटकीय घटनाक्रम में एबीवीपी के पैनल में सहसचिव पद पर खड़े उम्मीदवार अक्षय कुमार ने दबाव के चलते नामांकन पत्र जैसे ही वापस लिया, तो एबीवीपी कैंप में मायूसी छा गई। वहीं एनएसयूआई ने अपने प्रत्याशी पद के सहसचिव दीपक मनकोटिया की जीत पर जश्न मना दिया। ऊना कॉलेज में एनएसयूआई के आधा दर्जन कक्षा प्रतिनिधि भी निर्विरोध जीतने में सफल हुए हैं। वहीं छात्र संगठनों ने डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दिया है। बुधवार को कालेज परिसर में तनावपूर्ण माहौल रहा। बुधवार सुबह कालेज में प्रचार अभियान के दौरान एबीवीपी एवं एनएसयूआई के छात्र आपस में किसी बात पर उलझ पड़े। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के दखल के बाद यह मामला शांत हुआ।
