एनएच-88 और 70 बदहाल

हमीरपुर। बरसात के मौसम में हमीरपुर की सड़कों की हालत खस्ता हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-70 और 88 के साथ-साथ संपर्क मार्गों की दशा भी बदतर है। लोग सड़कों की दशा को सुधारने की मांग कर रहे हैं लेकिन विभाग की ओर से कार्रवाई का इंतजार है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-70 पर जगह-जगह से टारिंग उखड़ गई है। यहां तक कि मार्ग में कई जगह ल्हासे गिरे हुए हैं। एनएच-88 पर भी गड्ढे पड़ गए हैं। नादौन चौक पर हालत बदतर हो गई है। वाहन चालकों के साथ राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा हमीरपुर से सुजानपुर, हमीरपुर से लंबलू, भोरंज, बस्सी सड़क मार्गों की हालत भी खस्ता है।

अधिकारियों के बोल…
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एनपी सिंह का कहना है कि जल्द ही सड़कों की दशा को सुधार दिया जाएगा। एनएच के अधिशासी अभियंता सतीश नाग का कहना है कि बरसात से सड़कों को नुकसान पहुंचा है। जल्द ही सड़कों की दशा सुधार दी जाएगी।

Related posts