एनएच में लग गईं स्ट्रीट लाइटें

हमीरपुर। नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत मृदुल चौक से अणु तक एनएच के किनारे लगी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर दिया गया है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद परिषद हरकत में आई और स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर दिया गया। एनएच किनारे दो दर्जन स्ट्रीट लाइटें गत करीब एक साल से खराब चल रही थीं। स्ट्रीट लाइटों के पोल तो लगे हुए थे, लेकिन ट्यूब लाइटें गायब थीं। हालांकि समस्या को लेकर लोगों ने विभाग से कई बार शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अमर उजाला में समस्या को उठाए जाने के पश्चात परिषद हरकत में आई तथा मार्ग पर करीब डेढ़ दर्जन नई ट्यूब लाइटें लगाई गई हैं जबकि आधा दर्जन स्ट्रीट लाइटों की रिपेयर की गई है। स्ट्रीट लाइटों की दशा सुधरने से लोगों में नीरज, सुशील कुमार, कमलेश कुमार, देशराज, अनूप कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइटें लगने से उनकी समस्या का समाधान हो गया है। उधर, नप अध्यक्ष दीप कुमार बजाज का कहना है कि समस्या की शिकायत आते ही इसका समाधान कर दिया गया है।

Related posts