एनआईटी में 25 छात्र चयनित

कुल्लू। बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन के बूते कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति के करीब 25 बच्चे एनआईटी के लिए चयनित हुए हैं। मौहल स्थित एंबीशन संस्थान में अध्ययनरत इन बच्चों ने जेईईई मुख्य परीक्षा में अच्छे रैंक लेकर एनआईटी में प्रवेश पाया है। संस्थान के निदेशक प्यारे लाल राणा और पवन ठाकुर ने बताया कि अमन ठाकुर का 36 वां, वैंकटेश का 80 वां, ईशिता ठाकुर का 103वां, अपील शर्मा का 163वां, हेमलता का 236 वां, शुभम उपाध्याय का 370वां और जनरल ओबीसी में अनुभूित सिंह का 58वां रैंक आया है। नवीन भारती का 15वां, जतिन का 20वां, विपुल रंजन का 22 वां, सुनील कुमार का 31वां, विशाल ठाकुर का 42वां, अमन कटोच 86वां, सचिन शर्मा का 71वां रैक आया है। संस्थान के शुभम शर्मा, अवनीत ठाकुर, समहित और कृतिका समेत कई छात्रों ने मुख्य परीक्षा पास की है। संस्थान के ही एक छात्रा हिमानी ठाकुर ने इसी साल एसटी केटेगरी में एनईईटी की परीक्षा में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है।

Related posts