एटीएम तोड़कर उड़ाई नकदी

कुल्लू।(भाग सिंह ) जिले में चोरों ने एक बैंक का एटीएम तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर लिए। इस वारदात से लोगों में दहशत है। चोरी की बढ़ती वारदातों से अब एटीएम में भी लोगों का पैसा सुरक्षित नहीं है।
बुधवार रात शहर के साथ सटे सिंडिकेट बैंक का एटीएम तोड़कर शातिर चोर साढे़ पंद्रह हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम चोरों ने बुधवार रात को दिया है। पुलिस के मुताबिक चोर एटीएम का ऊपरी हिस्सा तोड़कर नकदी चुरा ले गए हैं। बताया जा रहा है कि एटीएम में सिर्फ यही साढ़े 15 हजार रुपये थे। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बैंक से लगे सीसीटीवी की वीडियो फुटेज को भी कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चोरों की धरपकड़ करने के लिए जाल बिछा दिया है। जल्द चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related posts