एचपीसीए का रास्ता बंद करने पर भड़की भाजपा

शिमला। एचपीसीए के मामले में भाजपा ने नगर निगम के महापौर और उप महापौर की कार्यप्रणाली पर सीधे सवाल उठाए हैं। भाजपा नेताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के इशारे पर दोनों काम कर रहे हैं। शिमला एचपीसीए की अकादमी को जाने वाले रास्ते को बंद करवाने के पीछे उप महापौर के दिमाग की उपज करार दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि शहर में सड़कों और रास्तों पर लगाने के लिए रैलिंग नहीं है लेकिन एचपीसीए का रास्ता बंद करने के लिए रैलिंग की कोई कमी नहीं है।
भाजपा मीडिया प्रभारी राजू ठाकुर, पार्षद कल्याण धीमान, शिमला मंडल के सचिव राजीव पंडित, आशीष शर्मा, केदार नाथ शर्मा, मनदीप ठाकुर और मनीष का आरोप है कि निगम के महापौर और उप महापौर कांग्रेस सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। उनकी यह कार्रवाई माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अवमानना भी हैै। भाजपा नेताओं ने कहा कि जब से नगर निगम में सीपीआईएम के महापौर और उप महापौर ने कार्यभार संभाला है, पूरे नगर निगम क्षेत्र में विकासात्मक कार्य रुके पड़े हैं।

Related posts