एचडीएफसी बैंक ने लगाया रक्तदान शिविर

कुल्लू। एचडीएफसी बैंक कुल्लू शाखा ने क्षेत्रीय अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ जिला स्वास्थ्य अधिकारी सुशील चंद्र शर्मा ने किया। उन्होंने रक्तदान का महत्व बताते हुए इसके लाभों के बारे में जानकारी दी। शिविर संचालक एवं शाखा के उपप्रबंधक संजीव वालिया ने बताया कि शिविर में 29 लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि इनमें अरुण ठाकुर, शैलेश शर्मा, अजय कल्याण, राजेश, अजय शर्मा, अजय, पवन, यशीश, संजीव वालिया, राजकुमार, संजीव शर्मा, चेत राम, रजनीश, मोहन चंद, संजीव, अनुज वर्मा, गौरव सोनी, विकास, यशपाल, संजय शर्मा, अनमोल और सुनील शर्मा ने रक्तदान किया।

Related posts