
बिलासपुर। सिटी चौकी के तहत शहर के रौड़ा सेक्टर में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया है। इस दौरान चोर कुछ एक वस्तुएं साथ भी ले गए। कोई भी महंगी वस्तु नहीं होने के कारण दुकान मालिकों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार शहर के रौड़ा सेक्टर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के बाहर स्थित बाबू राम की दुकान के ताले तोड़े। ठंडे की बोतलें, कुरकुरे, चिप्स, बिस्कुट सहित अन्य खाने पीने के सामान पर हाथ पर साफ किया। दुकान के मालिक को इस बात का पता मंगलवार सुबह चला। जब वह दुकान खोलने के लिए गया तो उसने दुकान के ताले टूटे हुए देखे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छानबीन के दौरान पाया गया कि दुकानदार को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। उधर, इसी रात चोरों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला के पास भी चोरों ने एक दुकान के ताले तोड़ डाले।
उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर प्रताप ठाकुर ने कहा कि मामला दर्ज नहीं किया गया है। शहर में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति द्वारा इस तरह की हरकतें की जा रही हैं।
