एक दिन में दो परीक्षाओं का विरोध

नादौन (हमीरपुर)। राजकीय सिद्धार्थ महाविद्यालय नादौन में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने रूसा के तहत बीए प्रथम, बीएससी प्रथम और बीकॉम प्रथम कक्षाओं की एक दिन में दो-दो परीक्षाएं निर्धारित करने के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही विवि प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने-प्रदर्शन का आयोजन एसएफआई ने जिलाध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में किया। विरोध प्रदर्शन में एससीए के प्रधान अजय शर्मा सहित राहुल शर्मा, मंजीत सिंह, आयुष शर्मा, निखिल शर्मा, दिनेश कुमार, अरुण कुमार, रजत शर्मा, गुलशन शर्मा, रजनीश कुमार, सुमित कुमार, शिवेंद्र ठाकुर, राजकुमार, अमित ठाकुर, शुभम शर्मा, रोहित वालिया, अजय पटियाल, एसएफआई के सचिव नवीन चंदेल, अभिषेक ठाकुर, अंशुल ठाकुर और नवनीत परमार ने कहा कि एक दिन में दो परीक्षाएं करवाना उचित नहीं हैं। इससे छात्रों पर मानसिक असर पड़ेगा। एसएफआई नेताओं ने डेट सीट में परिवर्तन करते हुए एक दिन में एक ही पेपर रखने की मांग की है।

Related posts