एक किलो 150 ग्राम चरस सहित दो धरे

चुवाड़ी (चंबा)। स्थानीय थाने के अंतर्गत पुलिस ने दो व्यक्तियों से एक किलो 150 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 26 दिसंबर को पुलिस की टीम तुनुहट्टी बैरियर पर गश्त कर रही थी। इस दौरान रात डेढ़ बजे के करीब पवन कुमार पुत्र किशन चंद निवासी सुपैंचा पिकअप नंबर एचपी 73-3563 लेकर आया। पुलिस ने चैक किया तो पवन कुमार के कब्जे से 600 ग्राम और पूर्ण चंद के कब्जे से 550 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी जगत राम ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर दोनों चरस तस्कारों को गिरफ्तार कर लिया है और मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related posts