एक किलो चरस के साथ युवती गिरफ्तार

भुंतर (कुल्लू)। पुलिस ने एक युवती को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
शुक्रवार सुबह पुलिस का एक दल गुप्त सूचना के आधार पर मणिकर्ण-भुंतर सड़क मार्ग पर हाथीथान में नाका लगाकर आने-जाने वाले राहगीरों की तलाशी कर रहा था। इसी दौरान मणिकर्ण की ओर से पैदल आ रही एक युवती को तलाशी के लिए रोका तो पुलिस ने युवती से एक किलो चरस बरामद की। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी युवती न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि चरस के साथ पकड़ी गई युवती की पहचान मलाणा की बुधा देवी (26) के रूप में हुई है। पुलिस युवती से कड़ी पूछताछ कर रही है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस महिला को रिमांड में लेकर चरस के सौदागरों के जुड़े कई लोगों को बेनकाब करने में जुटी है।

Related posts