
कुल्लू। पुलिस ने बंजार में एक व्यक्ति को एक किलो दो सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस सके अनुसार गुप्ता सूचना पर उपमंडल बंजार के सोझा के पास नाका लगा रखा था। पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी कर रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर जब एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम चरस बरामद की गई। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान आनी के छुआनी निवासी जीया लाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
