ऊना में लिपिकों ने बुलंद की आवाज

ऊना। हिमाचल लिपिक वर्गीय कर्मचारी महासंघ के प्रादेशिक कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष तारा सिंह ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अपने घोषणा पत्र के अनुरूप प्रदेश के कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर सभी वित्तीय लाभ दिए जाएं। लिपिक वर्गों की प्रमुख मांगों की घोषणा की जाए। जैसे हिमाचल प्रदेश में कार्यरत अनुबंध लिपिकों को नियमित लिपिकों की तर्ज पर पे-बैंड एवं ग्रेड-पे दिया जाए। पंजाब की तर्ज पर लिपिक की दो वर्ष की शर्त को खत्म किया जाए। कनिष्ठ सहायक को पे-बैंड 10830 ग्रेड-पे 3600=14430 रुपये, वरिष्ठ सहायक को पे-बैंड 13020 ग्रेड-पे 4400=17420 रुपये, अधीक्षक ग्रेड-2 को पे-बैंड 13450 ग्रेड-पे 4800=18250 रुपये, अधीक्षक ग्रेड-1 को पे-बैंड 15600 ग्रेड-पे 5400=21000 रुपये दिया जाए। एक दिसंबर 2012 से पे-बैंड लागू किया जाए तथा 4-9-14 की वेतन वृद्धि एक नवंबर 2006 से दी जाए। जिस लिपिक के प्रथम नियुक्ति पत्र में कनिष्ठ सहायक से वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नती के समय 10.2 की शर्त नहीं है, उसको वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत किया जाए। लिपिकों के हर विभाग में रिक्त पदों को भी भरा जाए। इसके साथ डीए की किस्त एक जनवरी 2013 से जारी की जाए। वरिष्ठ सहायक से अधीक्षक के पद पर पदोन्नति पर छह वर्ष की शर्त को भी हटाया जाए।

Related posts