उपायुक्त मदन चौहान ने दिलाई सद्भावना शपथ

सोलन। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 69वीं जयंती पर उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में सद्भावना दिवस एवं अक्षय ऊर्जा दिवस के रूप में मनाया गया। उपायुक्त सोलन मदन चौहान ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय सद्भावना की शपथ दिलाई।
उपायुक्त ने इस मौके पर बोलते हुए कहा बताया कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता रहे हैं, जिनके दूरगामी एवं अथक प्रयासों से भारत में दूर संचार और सूचना एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हुआ है। उन्होंने जिला अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याण नीतियों को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जनता को जवाबदेह युक्त प्रशासन देने का प्रयास करें और आम जनता की भी विकास कार्यों के निष्पादन में भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सीपी वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पदम चंद, सहायक आयुक्त सुभाष सकलानी एवं एसडीएम टशी संडूप मौजूद रहे।

Related posts