उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर बवाल

हरोली (ऊना)। दी बीत एरिया ट्रक आपरेटर यूनियन टाहलीवाल के उपप्रधान बलवीर सिंह बिल्लो के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत दर्ज मामले का ट्रक आपरेटरों ने विरोध किया है। इस गिरफ्तारी क खिलाफ ट्रक आपरेटरों ने हरोली थाना परिसर में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद बलवीर को गिरफ्तार किया हुआ है और न्यायालय से बलवीर को रिमांड में रखने के आदेश हुए हैं। इसी बात पर बुधवार को ट्रक आपरेटरों और यूनियन के पदाधिकारियों का गुस्सा फू ट पड़ा। हरोली पुलिस थाना परिसर में ट्रक आपरेटरों और यूनियन पदाधिकारियों सहित चालक व परिचालकों ने बलवीर बिल्लो के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। ट्रक आपरेटरों ने कहा कि हरोली पुलिस ने राजनीतिक संरक्षण प्राप्त पंजाब के कुछ लोगों के दबाव में यूनियन के उपप्रधान पर झूठा केस बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस आदमी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है, वह झूठ बोल रहा है। उपस्थित लोगों में भाजयुमो महामंत्री लखवीर लक्खी, अनूप राणा, कुलदीप कुमार, विपिन कुमार, टोनी कुमार, सतवीर सिंह, कमल कुमार, सोहन लाल, सतनाम भोली, विरेंद्र सिंह, विक्रांत शर्मा, कमल कुमार, हरजिंद्र सिंह, जसवंत सिंह, विक्रम ठाकुर, हरदयाल सिंह, गुरनाम सिंह, संजीव कुमार, बिट्टू शर्मा, कुलदीप सिंह, रमेश लंबड़, मंगत राम, मोहन लाल, दर्शन सिंह, जीत सिंह, भजन सिंह, जसवीर सिंह, मलकीयत सिंह, सोहन सिंह, विनोद कुमार, मनोहर लाल, अवतार सिंह सहित कई ट्रक आपरेटरों ने बताया कि बलवीर बिल्लो ने किसी की न तो गाड़ी को रोका और न किसी भी तरह का गुंडा टैक्स वसूला है।

अपना काम कर रही है पुलिस
हरोली (ऊना)। हरोली पुलिस थाना के एसएचओ महेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस के पास शिकायत आई है और एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस कानून के दायरे में अपना कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी बलवीर बिल्लो को न्यायालय से पांच दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश हुए हैं।

Related posts