उत्तराखण्ड के कैदारनाथ में फंसा लुधियाना का परिवार, बच्चा लापता

लुधियाना: देव भूमि उत्तराखण्ड के कैदारनाथ में मची भारी तबाही में जहाँ कई लोग मारे गए और कुछ लापता हो गए है उनमें से लुधियाना का एक परिवार भी कैदारनाथ में फंसा हुआ है। जानकारी के अनुसार ऋषि नगर में रहने वाले पेशे से व्यापारी सन्दीप सलवान अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ 13 जून को केदारनाथ के दर्शनों के लिए गया था, परन्तु भारी बरसात और बाढ़ के कारण फंस गया।

इस दौरान उनका 11 साल का बेटा सरवेश सलवान पिछले 2 दिनों से लापता बताया जा रहा है। पूरा परिवार सरवेश की सलामती के लिए दुआ कर रहा है और साथ ही उसकी वापसी के लिए उम्मीद लगा कर बैठा है। लुधियाना में उसकी बूढ़ी दादी बार -बार अपने पोते की फोटो देख कर रो रही है, परन्तु अब तक सरवेश की कोई खबर नही मिली है।

Related posts