
कुल्लू। उत्कृष्ट कार्य करनी वाली सहकारी सभाओं को जिला स्तरीय सहकारिता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधीश कुल्लू राकेश कंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में जिलाधीश ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की निदेशक प्रेमलता ठाकुर, हितेश्वर सिंह, सुखदास नैयर निदेशक भूमि विकास बैंक, राम चंद ठाकुर निदेशक हिमबुनकर, ब्रह्म स्वरूप ठाकुर निदेशक हिमबुनकर सहकारिता सभा, राजीव शर्मा निदेशक हिमबुनकर, इंद्र सिंह ठाकुर निदेशक वूलफेड, अमीचंद ठाकुर निदेशक कोऑपरेटिव यूनियन, अमर सिंह सकलानी उपाध्यक्ष हिमफेड शिमला और सहकारिता क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली सहकारी सभाओं और उनके पदाधिकारियों को समानित किया गया। इसके अलावा निरमंड खंड से सहकारी क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली क्लोरी कृषि सहकारी सभा, गौरा सीएस गौरा, ग्रीन वैली महिला दुग्ध सहकारी सभा, निरमंड कृषि सेवा के अलावा आनी खंड से दी लक्ष्मी मिल्क सभा, विप्रगल कृषि सभा, शक्ति महिला च्वाई को भी सम्मानित किया गया। बेस्ट कोऑपरेटर में नोरबू बरोंग्पा, करतार शमशेर सिंह कपूर, इंद्रजीत मलिक, विजय कंबोज, खूब राम ठाकुर, शेर सिंह पारसा, विजय भारती, शेर सिंह राणा, रामनाथ, शिवानी ठाकुर और मीना आदि को भी सम्मानित किया गया। जिला सहकारी विकास संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने जिलाधीश का स्वागत किया।
सहकारी सभाओं के सहायक पंजीयक चेतन सिंह ने कुल्लू जिला में सहकारिता विभाग की विभिन्न गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। जिला सहकारी विकास संघ के निदेशक डोला सिंह महंत, चरणदास डोगरा, ओमचंद ठाकुर, ईश्वर दास, हेमंत दास और सहकारिता क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।
