उड़ रहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां

ग्रेटर नोएडा। शिक्षा का हब होने के बाबजूद यहां शिक्षा से जुड़े मसले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। कोर्ट के अनुसार स्कूल कॉलेजों की बसें पीले रंग की होनी चाहिए लेकिन कई शैक्षणिक संस्थान इसका पालन नहीं कर रहे हैं। स्कूल-कॉलेज की बसों में हादसों को देखते हुए कुछ साल पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि बसों का रंग पीला होना चाहिए, ताकि इनकी पहचान हो सके कि यह स्कूल-कॉलेजों की बसें हैं। साथ ही इन पर स्कूल-कॉलेजों के फोन नंबर भी होने चाहिए, ताकि ओवर स्पीड, गलत तरीके से बस को चलाने या फिर कोई दुर्घटना पर संबंधित फोन नंबर पर संपर्क किया जा सके। इन आदेशों का यहां बहुत से शिक्षण संस्थान पालन नहीं कर रहे। इनमें चलने वाली किसी बस का रंग सफेद है तो किसी का नीला। ऐसे में दूर से इन बसों की पहचान करना मुश्किल होता है। यही नहीं काफी बसों पर स्कूलों के फोन नंबर भी नहीं हैं।

Related posts